After Header-1

कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश, तीन लोगों की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के पोरबंदर एयपोर्ट पर कोस्टगार्ड के एयर एन्क्लेव में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की पुष्टि की है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

एक अधिकारी का कहना है कि इंडियन कोस्टगार्ड का एक एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) रविवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। इसी दौरान उसमें कुछ तकनीकी खराबी के कारण गुजरात के पोरबंदर कोस्टगार्ड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय हेलिकॉप्टर क्रेश हो गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि दो महीने पहले भी तटरक्षक बल का एक हेलिकॉप्टर समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.