उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ने वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार झा को किया सम्मानित

रजरप्पा (रामगढ़)। विधानसभा आम चुनाव 2024 के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मौके पर जिला प्रशासन द्वारा पत्रकारों को सम्मानित किया गया।

उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा पत्रकारों को शॉल एवं मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले पत्रकारों में पूर्वांचल सूर्य रामगढ़ के ब्यूरो प्रमुख मनोज कुमार झा भी शामिल थे।

श्री झा ने इस सम्मान के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.