After Header-1

कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर फिर भीषण हादसा, सैफई के 5 चिकित्सकों की जान गई

कन्नौज। आज एक सड़क हादसे में सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के 3.30 बजे हुआ। तेज रफ्तार स्कार्पियो डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी लेन में आ गई। फिर ट्रक ने स्कार्पियो को रौंद दिया। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो कई मीटर तक घिसटती चली गई।

स्कार्पियो में 6 लोग सवार थे, 5 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी डॉक्टर सैफई मेडिकल कॉलेज से पीजी कर रहे थे। यह मंगलवार को एक शादी में शामिल होने लखनऊ आए थे। लौटते वक्त हादसा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने और ओवर स्पीड की वजह से हादसा हुआ है। स्कार्पियो ने पहले डिवाइडर को तोड़ा फिर कई पलटी खाते हुए दूसरी लेन में पहुंच गई। उस लेन में तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था। कार फिर ट्रक की चपेट में आ गई। सुबह 3:43 बजे कंट्रोल रूम के नंबर पर हादसे की सूचना मिली।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो बुरी तरह पिचक गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से गाड़ी को काटकर सभी शवों और घायल को बाहर निकाला। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज का स्टाफ मौके पर पहुंच गया।

हादसे में जिन 5 डॉक्टरों की मौत हुई है। उनकी पहचान हो चुकी है। शवों को मोर्चरी में रखा गया है। मृतकों में अनिरुद्ध वर्मा (29) पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी ए 5 राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा, संतोष कुमार मौर्य पुत्र जीत नारायण निवासी राजपुरा भाग 3 भदोही संत रविदास नगर, अरुण कुमार पुत्र अंगद लाल निवासी तेरामल्लू मोचीपुर कन्नौज,और नरदेव पुत्र राम लखन गंगवार निवासी नवाबगंज बरेली तथा एक व्यक्ति अज्ञात शामिल है।

पुलिस ने बताया कि स्कार्पियो सवार एक युवक जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार मुरादाबाद की हालत गंभीर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.