After Header-1

फिर बंगाल दौरे पर पहुंचे नरेंद्र मोदी, कहा- मैंने कहा होता सारे हिंदू एक हो जाएं, तो बवाल मच जाता

  •  ममता बनर्जी से सभी मुसलमानों को एक होने के बयान पर बंगाल पहुंचे पीएम का करारा प्रहार
  • आदरणीय दीदी की साफ दिख रही हताशा कि वो चुनाव हार रही हैं-
  • बंगाल की जनता से मिले प्यार को दो मई के बाद ब्याज के साथ विकास के रूप में लौटाने का किया वादा

कोलकाता। बंगाल में तीन जिलों के 31 विधानसभा केंद्रों पर तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बंगाल दौरे पर पहुंचे।कुचबिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो द्वारा भाजपा के खिलाफ सभी मुसलमानों को एकजुट होने वाले बयान करार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय दीदी, अभी हाल ही में आपने कहा कि सभी मुसलमान एक हो जाओ, वोट बंटने मत दो। आप ये कह रही हैं इसका मतलब है कि आपको यकीन हो गया है कि मुस्लिम वोट बैंक भी आपके हाथ से निकल गया है। मुसलमान भी आपसे दूर हो गए हैं। आपको सार्वजनिक रूप ऐसा कहना पड़ रहा है, इसी से पता चलता है कि आप चुनाव हार गई हैं। पीएम ने कहा कि दीदी, आप वैसे तो चुनाव आयोग को  गालियां देती हैं पर उसी चुनाव आयोग की बदौलत आप दो बार (2011 और 2016) में चुनाव जीत कर मुख्यमंत्री बनी। वहीं, अगर हमने यह कह दिया होता कि सारे हिंदु एकजुट हो जाओ और भाजपा को वोट दो, तो बवाल मच जाता। चुनाव आयोग हमें 8-10 नोटिस भेज चुका होगा। देश से सभी अखबार हमारे खिलाफ हो गए होते। पीएम ने सभा में मौजूद भारी भीड़ को देख वादा किया कि बंगाल की जनता से मिल रहे प्यार को दो मई के बाद ब्याज से साथ विकास के रूप में लौटाएंगें।

दीदी की बौखलाहट बता रही कि वह चुनाव हार रही हैं, ईवीएम पर उंगली उठाना बंद करें

पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आदरणीय दीदी की बौखलाहट, उनका गुस्सा और चुनाव आयोग से लेकर केंद्रीय बलों को गालियां देना यह बताने के लिए काफी है कि वह मैदान छोड़ चुकी हैं। चुनाव हार रही हैं। दीदी को रोज कहना पड़ रहा है कि वह नंदीग्राम जीत रही हैं। लेकिन जिस दिन आपने नंदीग्राम में पोलिंग बूथ में खेला किया, जो बातें कहीं, उसी दिन पूरे देश ने मान लिया था कि आप हार गई हैं। इसके लिए भगवान से पूछने की जरूरत नहीं।  ईवीएम पर सवाल उठाने पर पीएम ने कहा कि जिस ईवीएम ने वाम के शासन को उखाड़ फेकने में आपकी मदद की, बंगाल के नागरिकों की इच्छा का आदर ईवीएम मशीन खुद करती है, एक-एक नागरिक की इच्छा ईवीएम में कैद होती है। आज आपको उस ईवीएम से भी समस्या होने लग गई। लेकिन यहां शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है, और दीदी आप परेशान हो, आप गर्व नहीं कर रही हो। ये ही बताता है कि आप चुनाव हार रही हो।

रैली में बिगड़ी बुजुर्ग महिला की तबीयत, पीएम मोदी ने भेजी अपनी डॉक्टरों की टीम

पीएम नरेंद्र मोदी कूचबिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी वहां मौजूद एक महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। यह देख उन्होंने भाषण रोक दिया और उनके साथ चलने वाली प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की मेडिकल टीम को मदद के लिए जाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री का आदेश मिलते ही मेडिकल टीम बुजुर्ग महिला की मदद के लिए पहुंच गई।

‘फुटबॉल अच्छा खेलती हैं लेकिन.. दीदी ने कर लिया सेल्फ गोल’

पीएम मोदी ने कहा कि सुना है आदरणीय दीदी कि आप फुटबॉल बहुत खेलती हैं। फुटबॉल में एक होता है खुद से खुद को गोल कर देना। आप चुनाव के मैदान में सेल्फ गोल कर चुकी हैं। आपने खुद ही अपनी सच्चाई स्वीकार कर ली है। आपका गुस्सा, आपकी नाराजगी, आपका व्यवहार, इन सबको देखकर, एक बच्चा भी बता सकता है कि आप चुनाव हार चुकी हैं। आप मैदान छोड़ चुकी हैं।

‘आदरणीय दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं

पीएम ने कहा कि मैंने सुना है की दीदी इन दिनों सवाल पूछ रही हैं कि क्या भाजपा भगवान है जो उसे पता चल गया है कि पहले दो चरणों में उसे बड़ी जीत मिल रही है। आदरणीय दीदी, ओ दीदी, हम तो मामूली इंसान हैं और ईश्वर की आज्ञा से, उनके आशीर्वाद से देशसेवा में लगे हैं। रोज आपको कहना पड़ रहा है कि आप नंदीग्राम जीत रही हैं। लेकिन जिस दिन आपने नंदीग्राम में पोलिंग बूथ में खैला किया, जो बातें कहीं, उसी दिन पूरे देश ने मान लिया था कि आप हार गई हैं। इसके लिए भगवान से पूछने की जरूरत नहीं।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.