After Header-1

महिला किसानों को मिला आलू की उन्नत खेती का प्रशिक्षण

गोला(रामगढ़)।एचडीएफसी परिवर्तन समर्थित जीटी भारत द्वारा गोला और दुलमी प्रखंड क्षेत्र में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से क्लस्टर इंचार्ज अदिति, कृषि विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर सोनू कुमार, बीओडी सुरभि देवी शामिल हुई। इस दौरान विभिन्न गाँवों से बड़ी संख्या में महिला किसानों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। जहाँ मास्टर ट्रेनर और बीओडी ने किसानों को आलू की उन्नत खेती की विस्तार पूर्वक कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। क्लस्टर इंचार्ज ने कहा कि महिला किसानों को आलू की खेती में नयी तकनीक, सही बीज का चयन और बीजोपचार की विधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर ने कहा कि महिलाओं को प्रशिक्षण मिलने से अब वे अपने खेतों में इन विधियों का उपयोग कर अधिक गुणवत्ता वाली और बेहतर उत्पादन क्षमता वाली फसल उगा पायेंगे. महिलाएं आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होंगी। मौके पर प्रफुल्ल कुमार महतो, हेमंती देवी, सरिता देवी, किरण देवी, संगीता देवी, मुनेश्वरी देवी, मेनका देवी, सुनील कुमार, संंज्योति देवी, मनिका देवी, नीतू देवी, प्रमिला देवी, अनिता देवी सहित कई मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.