झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा

गोला(रामगढ़)।गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक मगनपुर पंचायत अन्तर्गत फुलझरिया गाँव में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के गोला प्रखंड अध्यक्ष सुनील राज चक्रवर्ती एवं संचालन सचिव रामचंद्र प्रसाद ने किया। बैठक में रामगढ़ विधानसभा में होने वाले विधानसभा चुनाव पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में -झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्तिक महथा, जिला सचिव, दीपक सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष जटाधारी साहू, केंद्रीय संरक्षक-गौरंग राय, रत्तीराम विश्वकर्मा, शैलेश सिंह, बिरबल नायक , वाहीद अंसारी, रामसेवक महतो, कमरूल होदा, महेंद्र कुमार महतो, भीम मांझी, पहाड़ सिंह महतो, लक्ष्मण चंद्र‌ मांझी, आशो देवी, सत्य बाला देवी, चुनकी देवी, सुनीता देवी सहित सैंकड़ो झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.