After Header-1

अनंतनाग में आतंकियों ने सेना के दो जवानों का किया अपहरण, एक सुरक्षित वापस पहुंचा, दूसरे की तलाश

अनंतनाग।  जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के जंगलों में मंगलवार देरशाम को आतंकियों ने सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान आज भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के दो जवानों का आतंकियों ने अनंतनाग के कोकरनाग इलाके के शांगस से अपहरण किया। एक जवान आतंकियों को चकमा देकर सुरक्षित पहुंच गया। इसी ने यह जानकारी सेना को दी। सेना ने सूचना के आधार पर पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.