After Header-1

CM योगी ने लगवाई वैक्सीन की पहली डोज़

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़ लगवाई। प्रदेश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर घातक होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश भर में कोरोना के कुल 4164 नए मरीज सामने आए और 31 लोगों की जान चली गई। सीएम योगी आदित्यानाथ सोमवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचे और कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं जिनकी वजह से टीका मुफ्त में लगाया जा रहा है। मैं देश के वैज्ञानिकों को भी धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और अपनी बारी आने पर हम सभी को इसे लेना चाहिए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.