दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,033 नए मामले आए, जो इस वर्ष की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि है, जबकि संक्रमण दर बढ़कर 4.64 प्रतिशत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। बीमारी के कारण 21 और मरीजों की मौत हो गई, जो एक जनवरी के बाद से मौतों का सबसे अधिक आंकड़ा है। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,76,414 हो गए और मृतकों की संख्या बढ़कर 11,081 हो गई। शहर में शनिवार को 3,567 मामले और शुक्रवार को 3,594 मामले आए थे।
पिछली बार शहर में कोविड-19 के 4,000 से अधिक मामले चार दिसंबर को आए थे जब 4,067 लोगों के संक्रमित होने का पता चला था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 2,790 मामले और बुधवार को 1,819 मामले, मंगलवार को 992 मामले, सोमवार को 1,904 मामले और पिछले रविवार को 1,881 मामले सामने आए थे। महानगर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 12,647 से बढ़कर 13,982 हो गई। बुलेटिन में कहा कि कुल 86,899 जांच के बाद 4,033 नए मामलों का पता चला। घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या एक दिन पहले के 6,569 से बढ़कर 7,144 हो गई। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या

Leave A Reply

Your email address will not be published.