After Header-1

रामगढ़ जिले में भाजपा की परिवर्तन यात्रा हुई शुरू

पतरातू (रामगढ़)।भाजपा पतरातू प्रखंड के तीनों मंडल संयुक्त रूप से परिवर्तन यात्रा पतरातु लेक रिजॉर्ट से शुरुआत की गई। जिसकी अध्यक्षता पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति एवं संचालन भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा एवं भदानी नगर मंडल अध्यक्ष सागर दांगी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के द्वारा तिरंगा यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। वहीं राकेश प्रसाद ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा पूरे झारखंड प्रदेश के सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में रथ भ्रमण कर रही है, उसी के निमित्त पतरातू में आज परिवर्तन यात्रा रथ पतरातू प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। इस परिवर्तन यात्रा का मुख्य उद्देश्य “ना कुछ कहेंगे, ना सहेंगे, अबकी बार हेमंत सरकार को हटा के रहेंगे” और झारखंड को किसी भी कीमत पर बांग्लादेश नहीं बनने देंगे। जिस तरह से वर्तमान सरकार के द्वारा बांग्लादेशियों को संरक्षण देकर झारखंड में बसाने का काम किया जा रहा है वह कतई बर्दाश्त नहीं होगा और इस बार भाजपा की सरकार झारखंड में बन कर रहेगा, क्योंकि वर्तमान सरकार के द्वारा जितना वादा किया गया वह पूरा नहीं किया। कटिया चौक में भाजपा युवा नेता स्थानीय मुखिया किशोर कुमार महतो के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा रथ का भव्य स्वागत किया गया जिसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, संजीव बावला, सन्नी कुशवाहा, संतोष शर्मा, योगेश दांगी, पतरातू मंडल उपाध्यक्ष किशोर कुमार महतो, पंकज कुमार सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष वारिस खान, भाजपा युवा मोर्चा पतरातू मंडल अध्यक्ष गणेश कुमार ठाकुर, अवधेश सिंह, रामेश्वर महतो, नंदकिशोर महतो, पंकज गुप्ता, भगवान सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री विश्वजीत भारद्वाज, रंजन भगत, रामेश्वर महतो, पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, तेरुष देवी, अमित सोनी, खुशबू देवी, संगीता देवी, पारिजात कुमारी, किरण कुमारी, अंबर कुमार, विजय रजक, अशोक ठाकुर, रंजन कुमार, रणधीर कुमार, अशोक महतो, अजय महतो, राहुल कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए |

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.