दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किलकारी गूंजी है। दीपिका पादुकोण रविवार को मां बन गईं। उन्होंने मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। शनिवार की शाम को रणवीर सिंह पत्नी दीपिका को अस्पताल लेकर गए थे। उनके साथ परिवार वाले भी मौजूद थे। इससे पहले 6 सितंबर को दीपिका बप्पा का दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में नवंबर महीने में शादी की थी। साल 2024 की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने सभी के साथ ये खुशखबरी शेयर की थी कि वो मां बनने वाली हैं। शादी के 6 साल बाद दीपिका-रणवीर एक नन्ही परी के माता-पिता बन चुके हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई है, कपल को बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.