After Header-1

संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में तैलिक समाज के अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत

गोला(रामगढ़)।महासमुंद लोकसभा के पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहु, छत्तीसगढ़ राज्य के शक्ति विधानसभा के विधायक डा. खिलावन साहु और तेली युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पेट्रोलियम मंत्रालय के सलाहकार समिति सदस्य रिपु सूदन साहु का भव्य स्वागत किया गया। वे लोग शक्ति पीठ रजरप्पा में आए थे माता के दरबार में मत्था टेकने।

गोला के संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में तैलिक समाज के लोगों ने इन प्रमुख अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर गोमिया विधानसभा के विधायक प्रत्याशी लक्ष्मण नायक और संस्कार एजुकेशन ग्रुप के निदेशक रितेश केशरी ने अतिथियों को माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान समाज के विकास और प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। अतिथियों ने समाज को आगे बढ़ाने और उसकी समृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं और पहलों की महत्वपूर्ण चर्चा की। सभी ने मिलकर समाज के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में समाज के प्रमुख सदस्य, जिनमें बबलू साव, दीपक केशरी, सुनील कुमार, रवि साव, राजू साव और सागर कुमार शामिल थे ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.