मिस्र में ट्रेन हादसा, 32 लोगों की मौत, 60 से ज्यादा घायल

मिस्र के सोहाग शहर में  ट्रेन हादसा में 32 लोगों की मौत हो गई है और 60 से ज्यादा घायल  घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है। ऐसे में आशंका है कि मरने वालों  की संख्या और बढ़ सकती है। हादसे के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए लोगों को निकाला जा रहा है। मिस्र के मीडिया में आई जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मिस्र की राजधानी काहिरा से करीब 460 किलोमीटर दक्षिण में सोहाग शहर में दो ट्रेनों में टक्कर हुई। दोनों ही ट्रेनें काफी रफ्तार से चल रही थीं, जिस समय ये दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोर से हुई की कई डिब्बे पटरी से उतरकर उल्टे हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग और बचाव दल मौके पर पहुंचा और युद्धस्तर पर लोगों को निकालने का काम चलाया जा रहा है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस दुर्घटना में अभी तक 32 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद से वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि जितना भयंकर ये हादसा है, उसे देखते हुए 100 से ज्यादा जानें इसमें जा सकती हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.