हादसे का शिकार हुआ वाहन 5 लोगों की मौत

त्रिपुराः बीजेपी के कार्यकर्ता से भरा एक वाहन हादसे का शिकार हो गया जिसमे 5 लोगों की मौत हो गया। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये ।घायलो को  आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचा गया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता एक चुनावी रैली में गए थे। रैली खत्म होने के बाद जब वो पिकअप के जरिए लौटने लगे, तभी नूतनबाजार के पास वाहन सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। इसके बाद वो गड्ढे में जा गिरा। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। घटना पर राज्य बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.