After Header-1

अमरनाथ यात्राः कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच 1,771 तीर्थयात्रियों का सबसे छोटा जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना

जम्मू। कड़ी सुरक्षा के बीच 1,771 तीर्थयात्रियों का अबतक का सबसे छोटा जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित आधार शिविर से शनिवार तड़के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्रियों का यह 30वां जत्था था जो कड़ी सुरक्षा के बीच 63 वाहनों के काफिले में सुबह 3ः25 बजे आधार शिविर से रवाना हुआ।

आज रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों में 999 यात्री अनंतनाग जिले में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे मार्ग से पहलगाम पहुंचेंगे जबकि 772 तीर्थयात्रियों ने गांदरबल जिले में छोटे लेकिन अधिक खड़ी 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग को चुना है।

अधिकारियों के मुताबिक अब तक 4.45 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आज मंदिर में पिछले साल के 4.5 लाख तीर्थयात्रियों की संख्या को पार कर जाने की संभावना है। 52 दिवसीय वार्षिक यात्रा 29 जून को औपचारिक रूप से शुरू हुई और यह 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.