After Header-1

ब्याज के पैसों के लेनदेन मे हुई मुकेश साहनी के पिता की हत्या

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने छानबीन के दौरान हत्या की वजह का पता लगा लिया है। पुलिस ने जांच के बाद दावा किया कि ब्याज पर लिए गए पैसों के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने घटना के बाद चार संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ में पुलिस को बड़ी जानकारी मिली है। पुलिस ने इसकी जानकारी आधिकारिक बयान जारी कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक जीतन साहनी के घर पर सीसीटीवी फुटेज से अहम फुटेज मिला है। इसके अनुसार रात 10.30 से 11 बजे के बीच घर में चार लोग घुसते दिखे है। कुछ देर घर में रहने के बाद सभी बाहर निकले। इनकी पहचान कर इन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

इन संदिग्धों से मोबाइल डिटेल्स, मृतक के साथ लेनदेन, देर रात घर में जाने के कारण पूछताछ की गई है। इनसे अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है। जांच में पता चला है कि चार में से दो लोगों ने जीतन साहनी से ब्याज पर पैसा लिया था। इनमें से एक व्यक्ति की बाइक जीतन के पास गिरवी रखी है। ये लोग रात में बाइक छुड़ाने के लिए जीतन से बात करने पहुंचे थे। चार में से दो लोगों की पहले भी जीतन से कहासुनी हो चुकी है। जीतन को सबक सिखाने की धमकी भी दी गई थी। हत्या के पीछे इन लड़ाइयों और लेनदेन को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस इसके इतर भी कई पहलुओं को सोचते हुए काम कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.