पैठाणी से लापता प्रेमी युगल का मिला कंकाल, परिजनों ने कपड़ों और चप्पल से की पहचान

परिजनों की तरफ से कोई पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत नहीं

पैठाणी के तरपाली सैंण गांव से दो माह पूर्व लापता हुए प्रेमी युगल का कंकाल एक गुफा से आज  बरामद हुये हैं। अभी तक दोनों के परिजनों की तरफ से कोई पुलिस रिपोर्ट पंजीकृत नहीं कराई गई है। एसएसपी ने  बताया कि थाना क्षेत्र पैठाणी के तरपाली सैंण में गांव से करीब ढाई किमी दूर जंगल की एक गुफा में दो कंकाल मिले। जिनकी पहचान दो माह पूर्व लापता हुए सुनील पुत्र सोबत सिंह निवासी तरपालीसैंण व लक्ष्मी पुत्री गुलाब सिंह निवासी छत्तर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने कपड़ों और जूते-चप्पल से इनकी पहचान की है। बताया जाता हैं कि सुनील और लक्ष्मी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते 28 जनवरी को सुनील के परिजन रिश्ते के लिए लक्ष्मी के घर गए थे। लेकिन लक्ष्मी के घर वालों ने रिश्ते से इंकार कर दिया था। इसी दिन शाम को दोनों घर से लापता हो गए थे। किसी भी परिजन ने इनके लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। एसएसपी ने बताया कि कंकालों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर डीएनए परीक्षण भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.