After Header-1

बिहार: राजद कार्यकर्ता और पुलिस में झड़प, हिरासत में लिए गए लालू के दोनों लाल

सड़कों पर स्थिति तनावपूर्ण

बिहार विधानसभा घेराव को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव  के नेतृत्व में युवा राजद का आज बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महंगाई, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य, संविदाकर्मी, शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कार्यक्रम था। राजद कार्यकर्ताओं के आक्रामक रूख के कारण स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई है। राजद कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पुलिस के साथ मीडिया पर भी हमला कर दिया है। पुलिस भी लाठीचार्ज शुरू कर दी। पटना की सड़कों पर स्‍थि‍ति तनावपूर्ण हो गई है। राजद ने आज गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर से मार्च निकालकर विधानसभा तक पहुंचने की तैयारी की थी। प्रशासन के लाख रोकने के बावजूद राजद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अब जेपी गोलंबर से आगे बढ़ गए हैं। प्रशासन अब उन्‍हें डाकबंगला चौराहे के पास रोकने की कोशिश कर रहा है।बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक के खिलाफ  विधानसभा घेराव की ओर बढ़े उग्र राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रोकने की कोशिश की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.