After Header-1

महिला ने की18 लोगों से शादी,गहने-नकदी लूटकर हो गई फरार

गुजरात से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने एक, दो, तीन

नहीं बल्कि 18 लोगों से शादी की और गहने-नकदी लूटकर फरार हो गई।यह

महिला अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर इस तरह के कारनामे को अंजाम देती

थी। हालांकि एक पीड़ित की शिकायत के बाद जूनागढ़ पुलिस ने महिला को 7

लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया है।अपने फायदे के लिए लोगों की भावनाओं के

साथ खेलने और इस तरह के शातिर चाल को अंजाम देने वाली आरोपी महिला एक

तेलुगु महिला है, जिसकी पहचान आंध्र प्रदेश के कोलपोटा मंडल के राजचोटी गांव

निवासी अंजलि के रूप में हुई है। आरोपी महिला अंजलि ने लोगों को बेवकूफ बनाने

के लिए अपने फर्जी नाम रखे हुए थे और जाली दस्तावेज भी बना रखे थे।पुलिस ने

महिला के साथ 6 और लोगों को गिरफ्तार किया है। जो उस फर्जी काम में महिला

का साथ दिया करते थे। सभी आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि महिला

फर्जी नाम और जाली दस्तावेजों के सहारे गुजरात में रह रही थी। महिला ने पूछताछ

में खुलासा किया है कि उसने गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के 18 युवकों से शादी

करने के बाद धोखा दिया है।पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय सामने आया,

जब जूनागढ़ में रहने वाले एक युवक ने पुलिस में शिकायत की कि उसे शादी के

नाम पर ठग लिया गया है। महिला गहनों और 3 लाख की नकदी लेकर फरार हो

गई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की और राजकोट से महिला समेत 7

आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इन गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महिला के

माता पिता भी शामिल हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.