After Header-1

गाजा यूएन मिशन में भारतीय की मौत पर विदेश मंत्रालय ने जताया दुख

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने गाजा यूएन मिशन में भारतीय की मौत पर दुख जताया है। मंत्रालय का कहना है कि वे पार्थिव देह को भारत लाने और मामले की जांच के लिए सहयोग और संपर्क बनाए हुए हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में आज कहा कि 13 मई को गाजा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा विभाग (डीएसएस) में सुरक्षा समन्वय अधिकारी कर्नल वैभव अनिल काले (सेवानिवृत्त) की मृत्यु से हमें गहरा दुख पहुंचा है। हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में हमारा स्थायी मिशन और तेल अवीव तथा रामल्ला में हमारे मिशन पार्थिव देह को भारत वापस लाने में सभी सहायता दे रहे हैं और घटना की जांच के संबंध में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इजराइल-हमास युद्ध के बीच गाजा के राफा शहर में हमले की चपेट में आने से संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाले सेवानिवृत्त भारतीय कर्नल की मौत हो गई थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.