After Header-1

मंदिरों में गैर-हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित का लगा था बैनर, प्रशासन ने तत्काल पोस्टर को हटाया, मुकदमा दर्ज

देहरादून । हिन्दू युवावाहिनी महासचिव जीतू रंधावा ने मंदिरों पर एक बैनर लगवाया थी जिसमें लिखा गया था मंदिर में गैर हिन्दुओं का प्रवेश वर्जित है। विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तत्काल मंदिरों के बाहर लगे बैनर पोस्टर को हटाने से शुरू कर दिए । इसके मामले में हिन्दू युवावाहिनी महासचिव जीतू रंधावा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।थाना कोतवाली नगर प्रभारी एसएस नेगी के अनुसार इन बैनर पोस्टरों पर दर्ज मोबाइल नंबर के आधार पर हिन्दू युवावाहिनी का प्रदेश महासचिव जीतू रंधावा के खिलाफ पुलिस ने धारा 153 (क) भारतीय दंड संहिता खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।हिन्दू युवावाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेशभर में हजारों बैनर लगाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत राजधानी देहरादून से की गई है। हिन्दू युवावाहिनी के अनुसार मंदिर कोई पिकनिक स्पॉट नहीं है कि यहां पर कोई विधर्मी आकर कुछ भी करने को आजाद हो।हिन्दूवाहिनी के अनुसार देश के तमाम हिस्सों से आए दिन मंदिरों में तोड़-फोड़, छेड़छाड़ समेत तमाम मामले सुनने को मिलते रहते हैं। जिसे देखते हुए हिन्दू युवावाहिनी प्रदेश संगठन ने निर्णय लिया है कि सबसे पहले राजधानी देहरादून के सभी मंदिरों में बैनर लगाए जाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.