मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, प्रदेश में अलर्ट जारी

लखनऊ। पूर्वांचल के सबसे बड़े माफ‍िया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत, मऊ और गाज़ीपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा। जानकारी के मुताबिक बांदा जेल में बंद मुख्तार को दिल का दौरा पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्तार अंसारी इलाज के दौरान मौत हो गई है। लेकिन अभी हॉस्पिटल की तरफ से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वहीं माफ‍िया मुख्तार अंसारी की मौत की सूचना उसके घर वालों को दे दी गई है। इसके साथ साथ ही पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ मुख्‍तार अंसारी के गृह जनपद मऊ और गाजीपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 हुई लागू। शासन स्तर से एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर को बांदा के हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिस जगह मुख़्तार का इलाज चल रहा है वहां के बाकी तीमारदारों को बाहर निकाल दिया गया है। माफिया मुख्तार के परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.