तीरथ ने जताया आभार ,पढ़िए चिट्ठी

देहरादून। मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे देश के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  एवं गृह मंत्री  अमित शाह  के कुशल नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की के कुशल सांगठनिक व मार्गदर्शन में 17वीं लोकसभा में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसको मैंने सड़क से संसद तक बखूबी निभाया, मैं गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की अपनी देवतुल्य जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं की आप के अपार स्नेह और प्यार से संसद में पहुंचा और उन अनेक क्रान्तिकारी परिवर्तन एवं ऐतिहासिक कार्यों का साक्षी बना जो 17 वीं लोकसभा में देश की संसद में पास हुए।

इन पांच वर्षों में प्रधानमंत्री  के कुशल मार्गदर्शन में गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में भी ऐतिहासिक कार्य हुए जिनमे बदरीनाथ जी का सौंदरी करण केदारनाथ जी का पुनर्निर्माण, ऋषिकेश से बदरी केदार तक आलवेदर रोड निर्माण, ऋषिकेश से करणप्रयाग रेल मार्ग निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक रोड़ों का सुधारीकरण डामरीकरण, दूरसंचार की सुविधा जैसे बुनियादी कार्य हुए जिनका दूरगामी परिणाम मिलेगा, उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं में हो रही मानवीय व पशुधन क्षति को बचाने के लिए महत्वपूर्ण मौसम( वेदर)डॉपलर को लगाया गया है ।
मुझे संगठन एवं नेतृत्व से बहुत कुछ मिला है जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का एवं गृह मंत्री  अमित शाह का आभारी हूं।
साथ ही अपने मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं विद्यार्थी परिषद् को याद करता हूं जिसकी प्रेरणा से ही राष्ट्र एवं सेवा के लिए निरन्तर कार्य करने की ऊर्जा मिलती है।
वर्तमान में जो निर्णय संगठन ने लिया है मैं उसका स्वागत करता हूं एवं शुभकामनाएं देता हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.