कनाडा में कैसे हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या? 

नई दिल्ली। भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकी रहे हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का कथित वीडियो सामने आया है। वीडियो में पार्किंग से दो वाहनों को निकलते देखा जाता है। फिर दो हमलावर निज्जर की कार के पास आते हैं और कथित रूप से उसे गोली मार देते हैं।

खालिस्तानी आतंकी निज्जर को साल 2020 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आतंकवादी नामित किया गया था। 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जस्टिन ट्रूडो शासन ने निज्जर की हत्या में भारत को जिम्मेदार ठहराया था।

हालांकि, भारत ने आरोपों को “बेतुका और प्रेरित” बताते हुए खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कनाडा इस हत्या पर अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं कर पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.