After Header-1

कांग्रेस को झटका, मनीष खंडूड़ी ने पार्टी छोड़ी

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व में पौड़ी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे कांग्रेस नेता मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

मनीष खंडूड़ी ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में यह जानकारी दी। मनीष ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, ”मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा के लिया गया है।”

 

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवनचंद्र खंडूड़ी के पुत्र मनीष खंडूड़ी हैं। वे 2019 लोकसभा चुनाव में पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार थे। एक के बाद एक कांग्रेसी नेता पार्टी को छोड़ रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब मनीष खंडूड़ी को भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से 2019 से ठीक पहले मनीष राहुल गांधी की मौजूदगी में देहरादून में आयोजित एक रैली में कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर उत्तराखंड की सियासत में हलचल पैदा कर दी। एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक कांग्रेस से इस्तीफा देकर चर्चा में मनीष खंडूड़ी आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी की पुत्री ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष और कोटद्वार से भाजपा विधायक हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.