बरलंगा थाना क्षेत्र में खोली जाएगी पेट्रोल पंप

गोला(रामगढ़)। गोला प्रखंड के बरलंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठबरगा मौजा के मूंगा टांड में एक सौ फीट लंबा एक सौ फीट चौड़ा एरिया में जीतू महतो के द्वारा एचपी पेट्रोल पंप खोला जाएगा। उक्त पैट्रोल पंप को खोलने में संजय ताप्ती का 6 डिसमिल जमीन के अलावा जीतू महतो के द्वारा अपने खरीदे हुए जमीन जमीन में पैट्रोल पंप खोल रहे है। यहाँ पेट्रोल पंप खुलने की बात को सुनते ही क्षेत्र के लोगों ने काफी उत्सुकता दिखाई। इस दौरान बरलंगा पंचायत के मुखिया पति त्रिलोचन प्रजापति ने कहा कि पैट्रोल पंप खोलने में जमीन की अगर और आवश्यकता पड़े तो उन्होंने जमीन देने की इच्छा जागृत किया। उन्होंने आगे बताया कि उक्त पेट्रोल पंप के खुलने क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा तथा गोला से झालदा से जाने में वाहन चालकों को पेट्रोल व डीजल के लिए परेशान होना नहीं पड़ेगा। जमीन की सही मापी कराने के लिए चितरपुर के सोंढ बस्ती से अमीन कामेश्वर महतो को बुलाया गया था जिन्होंने जमीन का संतोष जनक मापी किया और पेट्रोल पंप के लिए जमीन का सीमांकन किया। मौके पर निर्मल महतो,जीतू महतो, संजय तांती,गोविंद तांती,आशीर्वाद तांती के अलावा गांव के कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.