After Header-1

मौसम विभाग ने दी सतर्कता बरतने की सलाह

देहरादून। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने से दोपहर गर्म है तो वहीं सर्द हवाएं चलने से पहाड़ से मैदान तक सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने सावधानी के साथ सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कहा है कि 25 फरवरी को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने की संभावना है। पाला से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 26-27 फरवरी तक 2800 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के भी आसार हैं। इससे सड़कें फिसलन भरी होंगी। मैदान से लेकर पहाड़ तक रात और सुबह के समय ठंड और बढ़ेगी। 26-27 फरवरी को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। ऐसे में ओलावृष्टि पौधरोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाएगी। जान-माल हानि भी हो सकती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.