After Header-1

प्रधानमंत्री की अगले सप्ताह जम्मू यात्रा से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा बढ़ी

300×250 ADS-1

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगले सप्ताह जम्मू यात्रा से पहले कश्मीर घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

300×600 ADS-2

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 20 फरवरी को प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कोई अप्रिय घटना न हो। यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के अलावा, सुरक्षा बल सुरक्षा की दृष्टि से राजमार्गों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर गश्त कर रहे हैं। कुलगाम सहित दक्षिणी कश्मीर के कई जिलों में तलाशी भी तेज कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि कुलगाम में नाका बढ़ा दिया गया है। बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों और बाइक को जब्त किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू का दौरा करेंगे और एम्स जम्मू, चिनाब पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल और उधमपुर में उत्तर भारत की पहली नदी कायाकल्प परियोजना. देविका नदी परियोजना सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.