After Header-1

झूठ फैलाना ही ‘मोदी की गारंटी’ : खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केन्द्र सरकार सारे आंकड़े छिपा रही है। इस समय झूठ फैलाना ही मोदी की गारंटी है।

खड़गे ने बुधवार को राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी के उद्बोधन के बाद एक्स पर लिखा कि संविधान को नहीं मानने वाले, जो दांडी मार्च और “भारत छोड़ो आंदोलन” में शामिल नहीं हुए, वो लोग आज कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का ज्ञान दे रहे हैं।

खड़गे ने कहा कि यूपीए के दौरान बेरोजगारी दर 2.2 फीसदी थी जो अब 45 सालों में सबसे अधिक है। कांग्रेस काल में जहां सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर औसतन 8.13 फीसदी रही, वहीं मोदी सरकार में केवल 5.6 फीसदी रह गई है। सरकार में 30 लाख पद खाली पड़े हैं और उनमें एससी, एसटी, ओबीसी के पद सबसे अधिक खाली हैं। अकेले 5 मंत्रालयों – रेलवे, स्टील, नागर विमानन, रक्षा (बिना सैनिकों के) और पेट्रोलियम में करीब 3 लाख पद खाली हैं। पिछले 10 वर्षों में हमारे निर्यात और आयात के बीच का अंतर तीन गुना बढ़ गया है।

खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों सदनों में केवल कांग्रेस को कोसा है। 10 सालों से शासन में होने के बावजूद प्रधानमंत्री ने अपने बारे में बात करने की बजाय केवल कांग्रेस की आलोचना करते रहे। आज भी उन्होंने महंगाई, रोजगार, आर्थिक समानता की कोई बात नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.