शिवसेना विधायक अनिल बाबर का 74 वर्ष में निधन

मुंबई। शिवसेना विधायक अनिल बाबर ( Shiv Sena MLA Anil Babar) का निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को यह जानकारी दी। बाबर महाराष्ट्र के सांगली जिले के खानापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

शिंदे ने कहा कि बाबर के निधन से उन्होंने एक मार्गदर्शक एवं करीबी सहयोगी और राज्य ने एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि खो दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.