After Header-1

केंद्रीय मंत्री का दावा ,अगले सात दिनों के अंदर लागू होगा CAA

कोलकाता।  बीजेपी के दिग्गज नेता व केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर ने दावा करते हुए कहा है कि अगले सात दिनों के अंदर नागरिक संशोधन अधिनियम (CAA) लागू हो जाएगा। शांतनु ठाकुर दक्षिण 24 परगना के काकद्वीप में एक सार्वजनिक बैठक में भाषण दे रहे थे, तभी कहा कि मैं मंच से ये गारंटी दे रहा हूं कि अगले 7 दिनों में सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में CAA लागू हो जाएगा।

आपको बता दें, शांतनु ठाकुर बंगाल के बनगांव से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। पिछले साल अमित शाह ने सीएए को लेकर कहा था कि कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार सीएए लागू करेगी और कोई भी इसे रोक नहीं सकता। वहीं अब शांतनु ठाकुर ने शाह की बात को दोहराते हुए दावा किया है कि बंगाल ही नहीं पूरे देश में सात दिन के अंदर सीएए लागू हो जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.