After Header-1

नाइजीरियन महिला से मिली दो करोड़ की ड्रग, गिरफ्तार

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग(कस्टम) की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU ) ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ एक नाइजीरियन महिला (  Nigerian woman) को गिरफ्तार किया है। यह ड्रग मुंबई से दिल्ली नए साल के जश्न के लिए भेजी जा रही थी। इस मामले की गहन छानबीन की जा रही है। कस्टम सूत्रों ने रविवार को मीडिया को बताया कि एआईयू टीम को मुंबई से दिल्ली ड्रग भेजे जाने की गोपनीय जानकारी मिली थी। इसी के आधार पर एयरपोर्ट पर नाईजीरियन महिला को शनिवार को जांच के लिए रोका गया।

पहले तो महिला ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि उसके पास ड्रग नहीं है, लेकिन एआईयू की टीम ने महिला की तलाशी ली तो उसके अंदरुनी वस्त्रों में छिपाकर रखे गए 20 कैप्सूल मिले, जो कथित तौर पर हेरोइन थी। इसके बाद आरोपित महिला को एआईयू की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित की पहचान विक्टोरिया ओकाफोर के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि नालासोपारा में ओनी नामक ड्रग तस्कर ने उसे ड्रग मुंबई से दिल्ली ले जाने के लिए दिया था। इसके लिए उसे 50 हजार रुपये मिले थे। हालांकि आरोपित के वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि उनकी मुवक्किल निर्दोष हैं और दबाव में जांच एजेंसी ने उनका बयान लिया। उन्होंने कहा कि ओकाफोर को इस बात की जानकारी नहीं थी कि पार्सल में नशीला पदार्थ है। इस मामले एआईयू की टीम आरोपित को ड्रग देने वाले ओनी नामक तस्कर की तलाश कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.