After Header-1

चीनी मिल किच्छा में पेराई सत्र का शुभारम्भ

किच्छा। चीनी मिल किच्छा ( sugar mill Kichha) में वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ अधिशासी अधिकारी त्रिलोक सिंह मार्तोलिया एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद कन्वेयर में गन्ना डालकर बटन दबाकर किया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि बड़े ही हर्ष के साथ आज चीनी मिल के वर्तमान पेराई सत्र का शुभारंभ हुआ है।

वर्तमान पेराई सत्र से पूर्व ही गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने किच्छा चीनी मिल के गन्ना किसानों का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है साथ ही मिल में बार-बार बॉयलर गिरने से पेराई सत्र में बाधा उत्पन्न हो रही थी जिसको दूर करते हुए गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा के विशेष प्रयास से 20 करोड रुपए की लागत से 3 नए बॉयलर की स्थापना एवं अन्य विभिन्न कार्य किया गया है जिससे बिना किसी अवरोध के मिल का संचालन एवं उत्पादन में वृद्धि होगी।

चीनी मिल का मेंटीनेंस निर्धारित समय पर पूर्ण कर लिया गया है। किच्छा की मिल सबसे पुरानी चीनी मिल है तथा इस क्षेत्र के किसानों की जीवन रेखा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.