After Header-1

कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है वैश्विक स्तर पर: यूपीएस

UPS Healthcare Covid-19 Vaccine यूपीएस हैल्थकेयर कोविड-19 वैक्सीन की सतत वैश्विक आपूर्ति एवं एक समान वितरण की सुविधा देने के लिए तीव्रता से काम कर रहे हैं। कोवैक्स, गवि, द वैक्सीन अलायंस एवं केयर के सहयोग से यूपीएस प्रारंभ में उन देशों को दो करोड़ खुराक के वितरण की सुविधा देगा जहां वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है। इनमें सर्वोच्च प्राथमिकता वाले समूह, जैसे स्वास्थ्यकर्मी शामिल होंगे। यूपीएस इंटरनेशनल के अध्यक्ष स्कॉट प्राईस ने कहा, हमारा मानना है कि क्षमता के साथ यह हमारी जवाबदेही है कि हम दुनिया में कोविड-19 वैक्सीन के एक समान वितरण की सुविधा दें। यूपीएस वैश्विक पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप्स के नेटवर्क में सक्रिय कार्य को प्रेरित कर रहा है, ताकि वैक्सीन ज्यादा प्रभावशाली एवं एक समान रूप से पहुंचाई जा सकें। हम उन देशों पर केंद्रित हैं, जहां संसाधन सीमित होने के साथ आपूर्ति श्रृंखला एवं बुनियादी ढांचा अपर्याप्त है। हमारा लक्ष्य सहज और प्रतिबद्धता अटल है। जो है सबसे अनमोल, उसे करीब ला रहा है, जहां को आगे बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि लेटेस्ट ग्लोबल वैक्सीनेशन की दर लगभग 60 लाख खुराक प्रतिदिन है। अनेक अध्ययनों के अनुसार इस दर से चले तो दुनिया की 75 प्रतिशत जनसंख्या को वैक्सीन की दो खुराक देने में अनुमानित पांच साल और चार महीने का समय लगेगा। वैश्विक चुनौतियों और इस महामारी से लड़ने के लिए वैक्सीन की आवश्यक उपलब्धता प्रदान करने के लिए वैश्विक समाधानों के निर्माण में पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप्स एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.