After Header-1

सड़क हादसे में 11 लोग घायल ,चालक गंभीर

देहरादून । सड़क हादसे ( Accident)में उत्तर प्रदेश के 10 लोग और ड्राइवर समेत 11 लोग घायल हुए हैं सुबह 6 बजे के करीब हुई इस दुर्घटना के घायलों को आनन फानन में एम्स ऋषिकेश भेजा गया। UP निवासी ये लोग अपने घर से दीवाली की छुट्टियां बिताकर अपने काम पर वापस लौट रहे थे।डोईवाला में कार चालक को झपकी आ गई। इसी दौरान ये बड़ा हादसा हो गया। कार का चालक ज्यादा गंभीर घायल है। उसे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट (Himalayan Hospital Jollygrant) में भर्ती कराया गया।
शनिवार सुबह ये हादसा हुआ है। दीपावली की छुट्टी मनाकर उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के रहने वाले सभी लोग बच्चों के साथ वापस देहरादून लौट रहे थे। जब कार डोईवाला के हरिद्वार रोड जीवनवाला के पास पहुंची तो कार की टक्कर पहले से खड़े ट्रक से हो गई। टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे सभासद बलविंदर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस और 108 को दी। एसडीआरएफ को भी तत्काल हादसे की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल भिजवाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.