राहुल गांधी का दावा, मध्यप्रदेश में BJP को हराएंगे

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी (RAhul gandhi)ने आज दावा किया कि मध्यप्रदेश (MP)में पार्टी 150 से अधिक सीटें लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJp को हराएगी। राहुल ने भोपाल में एक रोड शो करते हुए एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जहां भी होती है, सबसे पहले पूरा फायदा दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देती है। पैसा जनता की जेब और जीएसटी से आकर उद्योगपतियों की जेब में जाता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सभी के दावों के विपरीत कांग्रेस ने भाजपा को हराया। इसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी हराया। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस 150 से अधिक सीट लेकर भाजपा को हराने जा रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पार्टी के सभी मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने कथित महाकाल कॉरिडोर, मिड डे मील, व्यापम घोटाले का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी मामलों में कोई इनकम टैक्स, सीबीआई या ईडी नहीं दिखाई दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। हर महिला के खाते में हर महीने कांग्रेस सरकार 1500 रुपए डालेगी। किसानों का कर्जा माफ होगा। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में लोगों ने कांग्रेस सरकार चुनी थी। मौजूदा सरकार ‘चोरी’ की सरकार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.