After Header-1

जम्मू-कश्मीर : डल झील में लगी भीषण आग, करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के लोकप्रिय पर्यटन केंद्र डल झील में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5.15 बजे डल झील के घाट नंबर-9 के पास लगी। उन्होंने बताया कि आग में कम से कम पांच हाउसबोट और तीन झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं।
आग लगने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चला कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट(Short circuit) हो सकता है। इसमें अधिक जानकारी की प्रतीक्षा हो रही है। सूचना मिलने के तुरंत बाद अग्निशमन विभाग ( Fire Department) की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया है।

डल झील की हाउसबोट्स में लगी आग की इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि पांचो बोट्स जल गईं जिसकी वजह से वित्तीय नुकसान हुआ है। बताया गया है कि इससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। घटना के समय बोट पर कोई नहीं था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.