After Header-1

CM केजरीवाल को फंसाने की चल रही बड़ी साजिश

नयी दिल्ली। आप नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाने की एक बड़ी साजिश चल रही है। उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग ( Money laundering) मामले में संजय सिंह कोमें गिरफ्तार ( Arrested) किया गया है। सिंह ने कहा कि सिर्फ एक साजिश नहीं, केजरीवाल के साथ “कुछ बड़ा” होने वाला है। अदालत परिसर में कई पुलिसकर्मियों के साथ मौजूद सिंह ने परोक्ष रूप से केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा, ”केजरीवाल को फंसाने की एक बड़ी साजिश है। सिर्फ गिरफ्तारी ही नहीं, वे केजरीवाल के साथ कुछ और भी बुरा करने जा रहे हैं। वे कुछ बड़ा अंजाम देंगे।

इस बीच दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 24 नवंबर तक बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिंह को तीन पत्रों पर हस्ताक्षर करने की अनुमति दी जो एक संसद सदस्य के रूप में विकास कार्यों के संबंध में दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को संबोधित थे। न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को आप नेता को पंजाब की एक अदालत के समक्ष पेश करने का भी निर्देश दिया, क्योंकि यह सूचित किया गया था कि मानहानि के एक मामले में उन्हें अमृतसर की एक अदालत में पेश करने का वारंट प्राप्त हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.