पायलट ने शपथ पत्र में खुद को तलाकशुदा बताया

जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ( Sachin Pilot) और उनकी पत्नी सारा के बीच तलाक हो चुका है। पायलट के विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections) में टोंक विधानसभा सीट से मंगलवार को दाखिल किए अपने नामांकन पत्र में दिए शपथ पत्र में खुद को तलाकशुदा बताया है। इससे यह खुलासा हुआ है।

उन्होंने टोंक विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी से नामांकन भरने के दौरान दिए इस शपथ पत्र में पत्नी के नाम के आगे तलाकशुदा ( divorcee) लिखा है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में पायलट ने अपने हलफनामे में सारा का भी जिक्र किया था। पायलट की शादी जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी सारा से वर्ष 2004 में हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.