After Header-1

छत्तीसगढ़ : 20 विधानसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी

रायपुर ।  छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh)में विधानसभा के आम चुनावों के पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों के लिए राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ( Governor Biswabhusan Harichandan) द्वारा आज अधिसूचना जारी कर देने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमों के अनुसार पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर को होंगी  और 23 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 07 नवम्बर को होगा और मतगणना (counting of vote) 03 दिसम्बर को होंगी।

पहले चरण में पंडरिया,कवर्धा,खैरागढ़,डोगरगढ़,राजनांदगांव,डोगरगांव,खुज्जी,मोहला मानपुर,अंतागढ़, भानुप्रतापपुर,कांकेर,केशकाल,कोंडागांव,नारायणपुर, बस्तर,जगदलपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा ,बीजापुर एवं कोंटा सीटों पर मतदान होंगा।इस चरण की सभी 20 सीटों के लिए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है,जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने एक भी सीट का उम्मीदवार अभी तक घोषित नही किया हैं।आम आदमी पार्टी,जनता कांग्रेस एवं कुछ छोटी पार्टियां भी कुछ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.