After Header-1

भारत ने घुड़सवारी में 41 साल बाद जीता स्वर्ण पदक

हांगझोऊ। भारत ने मंगलवार को एशियाई खेलों (Asian Games) की घुड़सवारी प्रतियोगिता में टीम ड्रेसेज स्पर्धा में शीर्ष पर रहकर स्वर्ण पदक के 41 साल के इंतजार को खत्म किया। भारत ने एशियाई खेलों में इससे पहले घुड़सवारी (horse riding) में तीन स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और छह कांस्य पदक जीते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीसरा स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय घुड़सवारी टीम को बधाई दी है।

मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, यह अत्यंत गर्व की बात है कि कई दशकों के बाद, हमारी घुड़सवारी ड्रेसेज टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता है! हृदय छेदा, अनुष अग्रवाल, सुदीप्ति हजेला और दिव्यकृत सिंह ने टीम के रूप में अद्वितीय कौशल का प्रदर्शन किया है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर हमारे देश को सम्मान दिलाया है। मैं इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। 

घुड़सवारी में भारत (India) के लिए तीनों स्वर्ण पदक दिल्ली 1982 में आए थे। एशियाई खेलों की घुड़सवारी प्रतियोगिता में एड्रेनेलिन फिरफोड पर सवार दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड (चेमक्सप्रो एमरेल्ड) और अनुश अग्रवाला (एट्रो) ने कुल 209.205 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। सुदीप्ति हजेला भी टीम का हिस्सा थी लेकिन सिर्फ शीर्ष तीन खिलाड़ियों के स्कोर गिने जाते हैं। चीन की टीम 204.882 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि हांगकांग ने 204.852 प्रतिशत अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.