After Header-1

खिलाड़ियों को वीजा नहीं मिलना ओलंपिक चार्टर के खिलाफ

कोयंबटूर। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तीन खिलाड़ियों को चीन द्वारा वीजा नहीं दिया जाना पक्षपातपूर्ण और ओलंपिक चार्टर  (Olympic charter) के खिलाफ है और भारत (India) को यह स्वीकार्य नहीं है । सूचना और प्रसारण और खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि पूर्वोत्तर (north-east) का यह राज्य भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के समर्थन में उन्होंने अपना चीन दौरा रद्द कर दिया है । अरुणाचल प्रदेश की तीन महिला वुशु खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू, ओनिलु तेगा और मेपुंग लाम्गु को एशियाई खेलों के लिए ‘एक्रिडिटेशन’ (मान्यता) देने से इनकार कर दिया गया है जो खिलाड़ियों के लिए वीजा के रूप में भी काम करता है।

ठाकुर ने पत्रकारों से कहा ,‘‘ आप देख सकते हो कि मैं चीन में नहीं हूं । मैं कोयंबटूर में हूं और अपने खिलाड़ियों के समर्थन में हूं । एक देश का ऐसा पक्षपातपूर्ण रवैया जो ओलंपिक चार्टर के खिलाफ है, स्वीकार्य नहीं है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ चीन का यह कदम भारत को स्वीकार्य नहीं है और इसी कारण से मैने अपना चीन दौरा रद्द किया है क्योंकि उन्होंने अरूणाचल प्रदेश के खिलाड़ियों को एशियाई खेलों में भाग लेने का मौका नहीं दिया ।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.