मेक्सिको में बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

मेक्सिको सिटी  मैक्सिको में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Road accident ) सामने आया है। मध्य मैक्सिको में कुआकोनोपालन-ओक्साका राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में लगभग 16 लोगों की मौत हो गई और 36 घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मध्य मैक्सिकन राज्य प्यूब्ला में हुई।

प्यूब्ला के आंतरिक विभाग ने सोशल मीडिया (Social Media ) पर कहा कि दुर्घटना कुआकोनोपालन-ओक्साका राजमार्ग के 91केएम पर हुई। घायलों को तेहुआकान जनरल अस्पताल (Hospital )और अन्य चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि ये हादसा उस समय हुआ जब लोग बस (Bus)से यात्रा कर रहे थे। तभी उसकी टक्कर एक ट्रेलर से हुई। हादसा इतना दर्दनाक था कि इसमें 16 लोगों को मौत हो गई। वहीं, हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके साथ ही बस को घटनास्थल से हटाया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.