After Header-1

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर में पूजा-अर्चना

नयी दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का चंद्रयान-3 इतिहास रचने की दहलीज पर है। भारत के इस मिशन पर दुनिया की आंखें टिक गई हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने नया वीडियो साझा कर उत्सुकता बढ़ा दी है। इसरो ने कहा मिशन तय समय पर है।

 वह आज शाम चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 ) की कामयाबी के लिए देशभर में 24 घंटे से पूजा-अर्चना और प्रार्थना की जा रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi ) के ईस्ट ऑफ कैलाश के संत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में विशाल यज्ञ शुरू हो गया है। इसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद और आर्य समाज ने संयुक्त रूप से किया है। मध्य प्रदेश में सीहोर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में आज सुबह हजारों लोगों ने पूजाकर प्रार्थना की है।

ओडिशा के पुरी में समुद्र तट पर सुदर्शन सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के छात्रों ने चंद्रयान-3 की रेत से कलाकृति बनाकर इसकी सफलता की कामना की है। बच्चों ने चंद्रयान-3 की प्री-सॉफ्ट लैंडिंग की आकृति बनाकर खुशी जताई है।

विश्व विख्यात महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान विशेष पूजा अर्चना की गई। लोगों ने भगवान महाकाल से इसकी सफलता के लिए प्रार्थना की।14 जुलाई को भी इस मिशन की सफलता के लिए अनुष्ठान और अभिषेक किया गया था।

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने संगम तट पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना करते हुए रेत से आकृति बनाई बनाकर मां गंगा से प्रार्थना की है। Gujarat के Ahmedabad में भारतीय तिरंगे के रंग में रंगे एक शख्स ने चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले अटल ब्रिज के पास झंडा लहराया।Varanasi के मनकामेश्वर मंदिर में पूजा और हवन किया गया है। Varanasi के अस्सी घाट पर चंद्रयान लिखी आकृति में मिट्टी के दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा से प्रार्थना की गई।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.