पूर्वोत्तर के लिए पिछली सरकारों ने कुछ नहीं किया

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने लोक सभा Lok Sabha में मोदी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने आंकड़ों के जरिए यह बताया कि पूर्वोत्तर और देश के विकास में उनकी सरकार का क्या योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्वोत्तर को भारत का हिस्सा कहती है लेकिन कांग्रेस शासन में पूर्वोत्तर के विकास के लिए कुछ नहीं किया गया।

लोक सभाLok Sabha में अविश्वास प्रस्ताव पर करीब एक घंटे के अपने भाषण में रिजिजू ने कहा कि पिछले नौ सालों में पूर्वोत्तर में कोई बढ़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राजनीति में इतना भी अंधा नहीं हो जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दिल्ली  पुलिस Police के हर स्टेशन में आज पूर्वोत्तर से एक नियुक्ति है। इसका मकसद यहां रह रहे पूर्वोत्तर के लोगों में विश्वास पैदा करना है।

इतिहास का जिक्र करते हुए रिजिजू ने कहा कि 1959 में नेहरू ने चीन के हमले में पूर्वोत्तर को उसके हाल पर छोड़ दिया था। इसी दौरान चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया। इसी जमीन पर चीन गांव बना रहा है और इसको आधार बनाकर वर्तमान सरकार पर निशाना साधा जा रहा है।

सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आज सीमा के हर क्षेत्र तक सड़क से पहुंचा जा सकता है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत कई देशों से लगते सीमावर्ती गांवों में इस साल तक 4जी सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं। आज उन क्षेत्रों में सड़क और रैलवे Railwayका जाल बिछाया जा रहा है, जहां अबतक की सरकारें नहीं पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में देश आज नई ऊंचाई छू रहा है। भारत की दुनिया में छवि बदल रही है।  प्रधानमंत्री 2047 तक देश को विकसित बनाना चाहते हैं। वह इसमें विपक्ष से भी साथ देने की अपेक्षा रखते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.