चांद की कक्षा में प्रवेश किया चंद्रयान-3

नयी दिल्ली। चंद्रयान-3 ( Chandrayaan-3) आज शाम करीब 7 बजे चांद ( moon’s) की कक्षा में प्रवेश किया। इस प्रक्रिया को लूनर ऑर्बिट इंजेक्‍शन (LOI) कहते हैं।1 अगस्त को अंतिरक्ष यान को ‘ट्रांसलूनर कक्षा’ में डाल दिया गया। आज चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया।

इससे पहले चंद्रयान-3 ने धरती की ऑर्बिट के पांच चक्कर लगाए थे, इसके जरिए स्पेसक्राफ्ट को धरती से दूर भेजा जा रहा था। अनुमान सही बैठा तो 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहें एनबीटी ऑनलाइन के साथ।

शनिवार शाम को चंद्रयान-3 को चांद की बाहरी कक्षा में इंजेक्ट किया गया। फिर ये चंद्रमा के चक्कर लगाना शुरू करेगा। अगले करीब 18 दिन तक चंद्रयान 3 उसी तरह धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ेगा, जैसे-जैसे ये पृथ्वी से दूर गया था। 23 अगस्त 2023 की शाम को चंद्रयान 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। ये सबसे बड़ी चुनौती है। फिर चंद्रयान 3 का असली मिशन शुरू होगा। इसरा रोवर चंद्रमा की सतह के सैंपल लेगा। अन्य कई परीक्षण भी करेगा। चंद्रयान 3 वहां से सारा डेटा और तस्वीरें इसरो के वैज्ञानिकों को भेजेगा। इस डेटा का एनालिसिस कर चांद के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.