Pakistan : बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 10 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मानसून का कहर जारी है। पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश जारी है। बाढ़ और भूस्खलन से पाकिस्तान का हाल बेहाल।बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

पहाड़ी इलाकों के नदी-नाले उफान पर हैं। गांव बाढ़ से घिरे हैं। शहरी इलाके जलमग्न हैं। देश भर में मिट्टी के अधिकांश घर नष्ट हो गए।

पाकिस्तान के मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 30 जुलाई तक देश के ऊपरी और मध्य हिस्सों में जोरदार मानसून गतिविधि होने की संभावना है। इस समय रावी नदी और सतलज नदी के तटीय इलाकों में पानी भर गया है।इन नदियों पर बने तीन बांध लबालब हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.