After Header-1

स्मृति ईरानी ने कहा , किसी भी वक्फ बोर्ड के पास किसी व्यक्ति को धर्म से बाहर निकालने का अधिकार नहीं

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड के एक फतवे पर केंद्र ने नाराजगी जताई है। इस फतवे के जरिए अहमदिया समाज को ‘गैर मुस्लिम’ और ‘काफिर’ घोषित किया गया है।

आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा अहमदिया समुदाय को गैर-मुस्लिम बताने वाला एक प्रस्ताव पारित करने पर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में किसी भी वक्फ बोर्ड के पास किसी व्यक्ति या समुदाय को किसी धर्म से बाहर निकालने का अधिकार नहीं है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि इस मामले में आंध्र प्रदेश के मुख्य सचिव से जवाब मांगा गया है। इस मामले में तथ्यों को पेश करने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि अहमदिया मुस्लिम समुदाय ने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के समक्ष अपील की है। स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी को भी संसद के अधिनियम का उल्लंघन करने का अधिकार नहीं है।

उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश वक्फ बोर्ड के एक फतवे पर अहमदिया मुस्लिमों ने इसके खिलाफ केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय से शिकायत की थी। फतवे के जरिए अहमदिया समाज को ‘गैर मुस्लिम’ और ‘काफिर’ घोषित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.