After Header-1

राज्यपाल ने खण्डूड़ी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

देहरादून। उत्तराखंड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूड़ी से शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने पूर्व खण्डूड़ी को शॉल ओढ़ाकर और भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया।

वसंत विहार कॉलोनी स्थित पूर्व भुवन चंद्र खण्डूड़ी के निजी आवास पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने  उनसे शिष्टाचार भेंट वार्ता की। इस अवसर पर खण्डूड़ी की पुत्री विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण मौजूद रहीं। मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने  भुवन चंद्र खण्डूड़ी को शॉल ओढ़ाकर और भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया ।

राज्यपाल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जनरल साहब से भेंट करना उनका सौभाग्य है। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह और पूर्व  भुवन चंद्र खण्डूड़ी के बीच भारतीय सेना और प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा वार्ता हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.