After Header-1

उत्तराखंड : भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। राज्य में बारिश का दौर जारी है। चार धाम मार्ग जगह-जगह भूस्खलन व भू-धंसाव के कारण बंद हैं। हजारों यात्री फंसे हुए हैं। बीती रात टिहरी में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में चार-पांच घरों के आने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। राज्य की 297 सड़कें बंद होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा अब राज्य में 28 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दून से लेकर उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग तथा चमोली तक बीती रात से झमाझम बारिश हो रही है। पौड़ी, टिहरी और बागेश्वर में भी भारी बारिश हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.